
दुनियाभर में फैली आर्थिक मंदी ने जहां लोगों में सेक्स को लेकर दूरियां तो बढ़ाई ही हैं, वहीं ऐसे लोगों की भी तादाद बढ़ती जा रही है जो सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को जाने-अनजाने में चोट पहुंचा रहे हैं। आमतौर पर देखा गया कि तनाव के दौरान लोग अपने पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाने से बचते हैं। जिसके कारण इनदिनों शादी के बाद भी दूसरे मर्दो या औरतों के साथ संबंध बढ़ रहे हैं। ऐसे में सेक्स से जुड़े विशेषज्ञ की माने तो तनाव के दौरान जमकर सेक्स का मजा लेना चाहिए।डॉक्टर कहते हैं कि यदि आप बहुत अधिक तनाव में हैं तो सबकुछ भूलकर जमकर सेक्स का मजा लें। इससे न सिर्फ आपको तनाव को दूर भगाने में मदद मिलेगी बल्कि आपके पार्टनर से भी आपकी खूब बनेगी। सेक्स को अस्वीकार करने पर कोई भी महिला इसे अपना अपमान समझ सकती है।
आर्थिक मंदी बनाम सेक्स
इन दिनों पूरी दुनिया में सेक्सलेस विवाह का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इसके लिए प्रमुख रुप से जो कारण सामने आ रहा है, वह है दुनियाभर में फैली आर्थिक मंदी। जी हां आर्थिक मंदी। आर्थिक मंदी के कारण लोगों की जेब ढीली हो चुकी है। सेक्स से दूरियां बढ़ाने में वित्तीय संकट काफी हद तक जिम्मेदार है। देखा जा रहा है कि जो वर्किग वुमेन हैं वे वित्तीय संकट या फिर सेक्स से दूरी के लिए अपने पार्टनर को जिम्मेदार नहीं मानती हैं। वे जानती है कि आर्थिक संकट पूरी दुनिया में फैला हुआ है।
जरूरत है जागरुकता
कीजबकि कुछ महिलाएं आदमी में सेक्स से बढ़ती दूरियों को लेकर अजीब स्थिति में फंस गई हैं। कुछ तो तनाव में हैं तो कुछ अन्य मर्दो से संबंध बनाने के लिए आगे आ रही हैं। सेक्स विशेषज्ञ इस पूरे संकट पर कहते हैं कि ऐसी महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। इन्हें यह समझना होगा कि सेक्स से बढ़ती दूरियों के लिए उनके पार्टनर नहीं बढ़ती आर्थिक मंदी जिम्मेदार है। इन महिलाओं को अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा रखना होगा।
बढ़ गया शराब का अधिक
सेवनआर्थिक मंदी की चपेट में आए लोगों ने इससे छुटकारा पाने के लिए शराब का सहारा लिया है। कई बार देखने को मिला है कि अधिक शराब के सेवन के बाद आदमी कुछ अधिक उत्तेजक हो जाता है। जिसका खामियाजा उनके पार्टनर को उठाना पड़ता है।सेक्स के दौरान बढ़ते घायल होने के मामले
इसके साथ यह भी देखा जा रहा है कि सेक्स के दौरान अधिक शराब या फिर तनाव के कारण लोग अपने मस्तिक पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। अजीबोगरीब पोजिशंस की वजह से वे न सिर्फ अपना नुकसान करते हैं बल्कि पार्टनर को भी घायल कर देते हैं। जमैका जैसे देशों में तो सेक्स के दौरान लोगों के घायल होने की तादाद तीन गुना तक बढ़ गई है। अधिक तेज इंटरकोर्स की वजह से महिलाओं के प्यूबिक बोन के साथ कई हड्डियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।